फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाई पर लगाया कमरे का ताला तोड़ कब्जे का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सिखेड़ा निवासी युवक ने अपने सगे भाई पर कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करने व चोरी का आरोप लगाया है। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शेरूद्दीन ने तहरीर देते हुए बताया कि वह काफी समय से अपने परिवार के लोगों के साथ हापुड़ में रहते हैं और वहीं पर काम करते हैं। गांव में स्थित पुश्तैनी मकान में अपने हिस्से के कमरे में उन्होंने जरूरी सामान और कुछ नकदी रखी हुई है। उन्होंने अपने कमरे का ताला लगा रखा था। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके सगे भाई ने उनके कमरे का ताला तोड़ लिया। आरोपी ने कमरे में रखा सभी सामान और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली साथ ही कमरे पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस बारे में जानकारी मिलने पर जब उन्होंने शिकायत की, तो आरोपी ने पिटाई कर धमकी दी। शेरूद्दीन ने भाई को नामजद कर कार्रवाई और कमरे को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें