फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ककराना रजवाहे में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना थाना क्षेत्र के ककराना-दौलतपुर ढीकरी मार्ग स्थित रजवाहे में बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे गांव ककराना निवासी एक व्यक्ति ने यूपी-112 पर रजवाहे में शव तैरता होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, जिससे उसकी पहचान करना कठिन हो रहा है। मृतक के दाहिने हाथ पर एस बाल्मिकी गुदा हुआ मिला है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थाना क्षेत्रों तथा गुमशुदगी के अभिलेखों के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें