फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आइसक्रीम के रुपये मांगने पर पीटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव नवादा कलां निवासी व्यक्ति ने गांव फरीदपुर गौसाई निवासी दो युवकों के खिलाफ पिटाई, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने, मोबाइल फोन तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि वह 18 जुलाई की सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव फरीदपुर गौसाई में आइसक्रीम बेचने गए थे। आरोप है कि गांव के कुएं के पास खड़े होने के दौरान विकास और अनुज ने आइसक्रीम ली। जब रुपये मांगे तो दोनों ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने स्टील के कड़े और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे सिर में चोट आई। शोर मचाने पर दोनों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया।
घटना की सूचना मिलने पर उसके भाई अंकुर, ग्राम प्रधान दीपक बिसला और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल आरोपी अनुज को नवादा रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके साथी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें