हापुड़। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेसियों ने शोक प्रकट किया। वहीं, राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान हुई हादसे में बहुत से श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई थी, जो शासन और प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी शासन और प्रशासन मौत का आंकड़ा जारी करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने में देरी कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मृतकों की सही सूची जारी करने और मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि देने की मांग की।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, सेवादल के जिला महासचिव सुखपाल गौतम, जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलोर, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह गौतम, जिला महासचिव मनोज कौशिक, जिला सचिव रविंद्र प्रताप गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार कर्दम, अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, ओबीसी के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी, शहर महासचिव सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार जयंत, कुसुम लता आदि मौजूद रहे।