फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कंपनी का प्रबंधक दो दिन से लापता

Mon, 01 Jul 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी शशांक शर्मा डाबर कंपनी में प्रबंधक है। पिछले दो दिन से लापता होने पर परिजनों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र शशांक शर्मा डाबर कंपनी में बतौर प्रबंधक है और बुलंदशहर जिले में कार्यरत है। 29 जून की सुबह वह घर से डयूटी पर बुलंदशहर जाने के लिए निकला था, जो अभी तक वापस नहीं आया है। उसकी सभी रिश्तेदारियों एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, प्रबंधक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें