फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेतों पर काम कर रहीं महिलाओं से संवाद कर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने रविवार को गांव अल्लीपुर में खेतों पर काम कर रहीं महिलाओं से संवाद कर उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे की जानकारी दी। इस दौरान टीम ने महिलाओं को वुमन हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन


महिला उपनिरीक्षक सांत्वना गौतम ने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवे फेज के द्वितीय चरण के तहत रविवार को उनकी टीम ने खेतों पर काम कर रहीं महिलाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां गांव-गांव व शहर-शहर जाकर महिलाओं से संवाद कर रही हैं।

उनकी टीम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी समस्याओं को बिना झिझक साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि फेज पांच के द्वितीय चरण में शक्ति का अर्थ केवल महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा नहीं बल्कि उनकी आत्मनिर्भरता भी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना है। हम एक ऐसा वातावरण तैयार कर रहे है, जहां हर महिला व बालिका सुरक्षित महसूस करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र हो सकें। इस दौरान महिला कांस्टेबल बबीता, अलका, दीपा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें