फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सोशल मीडिया पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप

Tue, 15 Apr 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगा खादर क्षेत्र के गांव निवासी दो युवकों पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष संजीत गौतम ने ज्ञापन देते हुए बताया कि उन्हें संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी दो युवकों बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर अपमान करने का काम किया है। जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपी युवकों से वार्ता की, तो उन्होंने मोबाइल पर ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों का कहना है कि यदि उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई की, तो वह चौराहे पर ही उन्हें गोली मारकर हत्या कर देंगे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामला जनपद अमरोहा के गांव से जुड़ा है। लेकिन, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें