करीब पांच माह से मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का होली का त्योहार फीका रहेगा। इस संबंध में वह कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय दिए जाने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिला सचिव राजेश ने बताया कि कार्यकत्रियों ने वर्ष 2014-15 में निर्वाचन नामावली बनवाने, वर्ष 2015-16 में आधार कार्ड के कार्य में पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य किया था।
इसके बाद भी उन्हें अभी तक पिछले पांच माह का मानदेय नहीं मिला सका है। जिससे उनके सामने आर्थिंक संकट पैदा हो रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानेदय न मिलने के कारण होली का पर्व भी बेरंग रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस सबंध में वह जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर होली पर्व से पूर्व मानदेय दिए जाने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है।