हापुड़। शीत लहर का जिले में प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को शीत लहर चलने से धूप में भी राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को आसमान में धुंध और बादल रहने से धूप निकलने की संभावना कम नजर आ रही है। अगले सप्ताह बारिश के आसार हैं, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
बृहस्पतिवार को दोपहर 11 बजे धूप जरूर निकली, लेकिन इसके बावजूद भी सर्दी का अहसास कम नहीं हुआ। शीत लहर चलने के कारण दोपहर तो निकली धूप से भी राहत नहीं मिल सकी। जिसके कारण लोगों की पूरा दिन कंपकंपी छूटी रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान घटकर 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। अगले सप्ताह बारिश की जरूर संभावना नजर आ रही है। इसके बाद मौसम में ठंडक और इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।