फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ग्रामीणों के हंगामे के बाद जुड़ी 50 घरों की बिजली

Thu, 25 Jan 2024 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सादुल्लापुर की मढैंया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद काटी गई बिजली की लाइन से 50 घरों की बत्ती गुल हो गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद करीब 12 बजे लाइन को जोड़ा जा सका।
विज्ञापन


गांव निवासी दो पक्षों के बीच बिजली के मीटर और घरों ऊपर से बिजली की लाइन को निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण ही बुधवार की रात को अन्य घरों की बिजली आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया। बिजली कटने से करीब 50 घरों की बत्ती गुल हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई, सभी लोग भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर के आवास पर पहुंचे और उसके बाद बिजली घर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए बिजली आपूर्ति को शुरू करने की मांग की। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सरनजीत गुर्जर को मामले की सच्चाई से अवगत कराया। सरनजीत गुर्जर ने कहा कि दो लोगों के विवाद के कारण आम जन मानस को क्यों परेशान किया जा रहा है। वहीं हंगामे की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। करीब 12 बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने अधिकारियों के आदेश पर बिजली की लाइन को जोड़कर सप्लाई को शुरू किया। एक्सईएन ऊर्जा निगम अंकित कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर बिजली सप्लाई सुचारू करा दी गई है। दो पक्षों के विवाद को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें