फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, तापमान गिरने से ठिठुरे लोग

Sat, 03 Jan 2026 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। बर्फीली हवा के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके और शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई। ऐसे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में चार दिनों से कोहरे के साथ शीतलहर और गलन का प्रकोप बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम तक धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।

सर्दी के चलते बाजारों में भी चहल पहल कम हो गई है, दुकानदार भी अलाव व हीटर का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को दिनभर धूप नहीं निकली। इसके साथ ही आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, ऐसे में अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से जिले की हवा भी ठंडी हो गई है। शीतलहर और गलन बढ़ने से तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें