फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ के गांव भदस्याना मेंं जल्द शुरू होगा कोल्ड रूम

Sat, 04 May 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गढ़ के गांव भदस्याना में उद्यान विभाग द्वारा कोल्ड रूम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से इस खेती से जुड़े सैकड़ों किसानों को फसल व फल आदि स्टोर करने का लाभ मिल सकेगा। शनिवार को कृषि मंत्रालय के निरीक्षण व मार्केटिंग विभाग के उप निदेशक गजेंद्र सिंह का इसका निरीक्षण कर किसानों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में जैविक खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। यह रकबा 40 हेक्टेयर पार हो चुका है। ऐसे किसानों को बढ़ावा देने के लिए आरंभील किसान उत्पादन संगठन समिति (एफपीओ) का गठन किया गया है। इसमें करीब 350 किसान जुड़े हुए हैं। इस संगठन और उद्यान विभाग के प्रयास से गांव भदस्याना में इस कोल्ड रूम का निर्माण हो रहा है। संस्था के अध्यक्ष व प्रगतिशील किसान हर्ष त्यागी ने बताया कि करीब दस लाख रुपये की लागत से इस कोल्ड रूम का निर्माण हो रहा है। जिसमें किसान 25 दिनों तक अपनी सब्जी या फलों आदि का स्टोरेज कर सकेंगे। इसके बाद फिर इसे एक साथ निर्यात किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें