फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर कोल्ड डायरिया का प्रकोप

Fri, 13 Jan 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कोल्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तापमान में गिरावट से दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में लगातार कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


चिकित्सकों का मानना है कि पीड़ित बच्चों के इलाज में देरी से रोग जानलेवा भी साबित हो सकता है। राजकीय महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. योगेश ने बताया कि कोल्ड डायरिया रोटा वायरस के संक्रमण से उत्पन्न होता है।

इस बीमारी के प्रकोप से बच्चे को लूज मोशन होने लगता है। उन्होंने बताया कि पानी की कमी व संक्रमण के कारण बच्चा 24 घंटे में ही बेहाल हो जाता है। जिन बच्चों का दो माह की उम्र में टीकाकरण नहीं किया जाता।
विज्ञापन


ऐसे बच्चों पर रोटा वायरस का संक्रमण तेज होता है। उन्होंने बताया कि तापमान के नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचते ही शिशुओं में कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगता है।
विज्ञापन


दो वर्ष तक के बच्चों पर वायरस के अटैक की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चे के इलाज में लापरवाही न बरतें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें