फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे से 180 सीएनजी के पाइप चोरी

Sat, 10 Feb 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित शिवा ढाबे के सामने सर्विस रोड के पास रखे 180 सीएनजी पाइपों को चोर चोरी कर ले गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर तिवारी ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा निजामपुर से कुचेसर रोड चौपला तक भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने एनएच-9 स्थित शिवा ढाबे के सामने सर्विस रोड के पास करीब 180 पाइप रखे हुए थे। आठ फरवरी की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें कंपनी के एक कर्मचारी का फोन आया और उसने बताया कि क्या कंपनी द्वारा रात में भी काम किया जा रहा है, रात में उसे कुछ गतिविधियां दिखाई दी हैं। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने इन्कार कर तुरंत कर्मचारियों को यहां जाने के लिए उन्होंने बुला लिया। जैसे ही वे यहां के लिए निकले वाले थे, इसी बीच गार्ड ने उन्हें आकर बताया कि 120 पाइप गायब है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें