फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह-शाम छाए बादल, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
तेज धूप के बीच सड़क पर जातीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कई दिनों से तल्ख रहे मौसम के तेवर में सोमवार को नरमी आई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह और शाम आकाश में बादल छाए रहे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर के समय धूप खिली लेकिन आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से हवा में ठंडक रही जिससे गर्मी का एहसास कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार का अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मंगलवार से अगले तीन दिनों तक बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें