फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आसमान में छाए बादल, आज बारिश के आसार

Fri, 01 Mar 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। शुक्रवार सुबह तेज धूप खिली और दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली, जिससे आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं शुरू हो गई। मौसम विभाग ने भी शनिवार और रविवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंच गया हैं, वहीं रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार सुबह धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद जैसे की मौसम ने करवट बदली तो और बादल छा गए और बारिश के आसार बन गए। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले दो दिन तक बादलों की गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों आलू की फसल खेतों में तैयार हो चुकी है और खुदाई का कार्य चल रहा है। आम के बौर भी भी ओलावृष्टि और बारिश से क्षति पहुंचने की संभावना से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें