पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के शेर वाली गली निवासी कपड़ा व्यापारी की आलम मलिक की मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार आधीरात के बाद मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया।
परिजनों ने बताया कि शेर वाली गली निवासी आलम मालिक (42) नगर की एक फैक्टरी से शुक्रवार को शर्ट की खेप लेकर लोडिंग वाहन से मुरादाबाद माल की सप्लाई करने गए थे। लौटते समय मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में छह बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। रोजी रोटी चलाने वाला एकमात्र सहारा खत्म होने से परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना के बाद रिश्तेदार और आसपास के लोग घर पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार तो बुरी तरह टूट ही गया। साथ ही मोहल्ले के लोग भी काफी दुखी है। चूंकि कपड़ा व्यापारी का व्यहार काफी मिलनसार और हसमुख था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मुरादाबाद में सडक दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई है। परिवार को रात में ही सूचना दे दी गई थी।