फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा हवाई हुए सफाई के दावे

Fri, 19 Aug 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
शहर में लगा गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक माह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान की तीन दिन में ही हवा निकल गई। शहर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। यहां तक कि पॉश इलाकों में भी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में 16 अगस्त से 16 सितंबर तक विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई थी। एडीएम रजनीश राय ने बाकायदा श्रीनगर कॉलोनी से अभियान की शुरुआत की थी।

अभियान के तहत नगर के मोहल्लों और गलियों की साफ सफाई के साथ ही सार्वजनिक स्थानों व गंदगी से अटे नालों की भी सफाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विशेष सफाई तो दूर शहर में पहले जैसी सामान्य सफाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


शहर के गली मोहल्ले गंदगी से अटे पड़े हैं। कई स्थानों पर तो हाल ऐसा है कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड जैसे पॉश इलाकों में भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार व अनुपम शर्मा ने बताया कि सफाई के हाल पहले जैसे हैं।

सफाई के मामले में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। इस संबंध में एडीएम रजनीश राय का कहना है कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें