फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Crime: पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 15 Jun 2026 01:54 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : FB/Satish Mahana
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सेना में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से मतभेद चला आ रहा है। जिसे लेकर दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से रंजिश मानते हैं। रात के समय दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसका वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पुलिस लीपापोती करने में जुटी हुई है।

सीओ राहुल यादव का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।  मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें