फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'स्कूल ठीक करो' अभियान, हापुड़ में सीजेपी नेता सौरभ दास ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

प्रशासन को सौरभ दास के आने की सूचना तक नहीं थी। वे कई सरकारी स्कूलों में घूमकर स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चले गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, किताबें, खाना, बैठने की व्यवस्था और शिक्षकों को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
हापुड़ में सीजेपी नेता सौरभ दास ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण - फोटो : x/@SauravDassss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ से जंहा सीजेपी नेता सौरभ दास ने अचानक सरकारी स्कूलों का हाल जानने के लिए दौरा किया। स्कूल ठीक करो अभियान के अंतर्गत वे चमरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और सीधे छात्रों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर बातचीत की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रशासन को सौरभ दास के आने की सूचना तक नहीं थी। वे कई सरकारी स्कूलों में घूमकर स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चले गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, किताबें, खाना, बैठने की व्यवस्था और शिक्षकों को लेकर सवाल किए।

दौरे के बाद सौरभ दास ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर बीएसए ऑफिस में ज्ञापन देने की बात सामने आ रही है। उन्होंने अपने दौरे को लेकर एक्स हैंडल पर जानकारी भी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें