फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में अधितर कुश्ती बराबरी पर छूटी

Tue, 11 Oct 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
wrestling - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुचेसर चौपला पर महात्मा गंगा दास की याद में आयोजित विराट दंगल के समापन पर एक लाख रुपये की बड़ी कुश्ती सहित ज्यादातर बराबर पर छूटी। केवल महिला वर्ग में ही हार जीत का फैसला हुआ। विजय दशमी के मौके पर आयोजित दंगल में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व यूपी के दर्जनों पहलवान जुटे।
विज्ञापन


दंगल के समापन पर मुख्य अतिथि के मंत्री मदन चौहान रहे। उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल की शुरूआत की। एक लाख की बड़ी कुश्ती हाथरस के हरकेश उर्फ छोटा खली व एयर फोर्स के जवान विक्रांत के बीच हुई। यह कुश्ती बराबर रही।

इसके अलावा दंगल में 11 हजार रुपये के इनाम के लिए मनदीप व सचिन राठी, अनुज व मूलचंद, गौरव व भोला और सन्नी व बाबर के बीच मुकाबला हुआ। ये सभी कुश्तियां बराबर रही। इन मुकाबलों में जीत हार का फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसके अलावा 51 हजार की कुश्ती सुनील छत्रशाल व विक्रांत के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। महिला कुश्ती में मेरठ यूनिवर्सिटी की इंदू तोमर ने रेशू नागर को व यूनिवर्सिटी की ही पूजा तोमर ने चांदनी को हराकर 51 सौ रुपये का इनाम जीता। इसके अलावा शीतल तोमर व सुदेश हरियाणा के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

 कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी, समिति के अध्यक्ष राजू चौधरी, उपाध्यक्ष केपी शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, समाजसेवी बिट्टू त्यागी, प्रदीप त्यागी, बबलू, पूर्व प्रमुख हरेंद्र चौधरी, सतपाल कोच (सीआईएसएफ), ललित कुमार, मलूक सिंह और राकेश त्यागी असौड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें