मशीन में चिप लगाकर तेल चोरी करने वालों की धरपकड़ को तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। अफसरों ने शुक्रवार को चार फिलिंग स्टेशनों पर जांच कर डीजल-पेट्रोल की माप कराई।
मशीनों में चिप लगाकर डीजल-पेट्रोल की चोरी करने के संगीन मामले का कई शहरों में खुलासा होने के बाद गढ़ का तहसील प्रशासन भी जाग उठा है। नायब तहसीलदार एके शर्मा ने माप तौल विभाग की टीम को साथ शुक्रवार शाम चार फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर मशीनों की जांच कराई।