फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चीनी मांझा बेच रहा व्यापारी गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज में चीनी मांझा बेच रहे व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यापारी की दुकान से छह चीनी मांझे की चरखी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शनिवार की शाम मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को मोहल्ला कृष्णागंज राधा कृष्ण वाली गली में व्यापारी द्वारा चीनी मांझा बेचने की सूचना दी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने चीनी मांझे की छह चरखी बरामद की। गिरफ्तार व्यापारी अशोक कुमार निवासी मोहल्ला सर्वोदयनगर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने के लिए वह चीनी मांझा बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें