फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.29 लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 23 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को पोलियो दिवस पर 696 बूथों पर 1.29 लाख बच्चों ने दो बूंद जिंदगी की पी। डीएम ने गांव ट्याला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को सभी बच्चों को दवा पिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उधर, मोती कालोनी में दवा पिलाते समय पुुलिया टूटने से वहां बैठी एएनएम व बच्चे नाले में गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आयी। अभियान को सफल बनाने के लिए 81 मोबाइल, 101 ट्रांजिट टीम लगीं।

 उधर, नगर के मोती कालोनी में एएनएम व सीएमसी नाले की पुलिया पर कैंप लगाकर बच्चों को दवा पिला रही थीं। अचानक पुलिया के टूटने से एएनएम व बच्चे नाले में गिर पड़े।
विज्ञापन


गनीमत रही कि नाला अधिक गहरा नहीं था और न ही किसी बच्चे को चोट आई। इसकी सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।  डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया कि रविवार को 1.34 लाख बच्चों ने पोलियो की दवा पी। बूथों पर बच्चों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें