फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कुपोषण व आंखों की बीमारियों सहित रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में नौ महीने से 59 महीने तक के 1.67 लाख बच्चों को विशेष अभियान चलाकर विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने कोठीगेट पीपीसी पर अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान कोल्ड चेन का निरीक्षण भी किया। यहां सफाई की स्थिति खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को बीमारियों से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस बार 10 से 30 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए की खुराक से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह बच्चों के लिए यह बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें