फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सबली के प्राचीन शिव मंदिर की काटी बिजली

Fri, 11 Jul 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा से पहले शुक्रवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर की बिजली आपूर्ति काट दी। दो घंटे तक आपूर्बाति धित रही। इस बीच मंदिर समिति से जुड़े लोगों के पहुंचने पर सप्लाई चालू की जा सकी।
विज्ञापन


सबली के प्राचीन शिव मंदिर की बड़ी मान्यता है। हर साल लाखों शिवभक्त खासकर सावन महीने में यहां जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इन दिनों शिवरात्री की तैयारियां चल रही है। शुक्रवार सुबह ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर, सप्लाई काट दी।

समिति से जुड़े पदाधिकारी सन्नी त्यागी ने कहा कि हापुड़ के किसी मंदिर का बिजली का कनेक्शन नहीं है। फिर सबली मंदिर की बिजली क्यों काटी जा रही है। करीब दो घंटे बाद मंदिर परिसर की सप्लाई चालू कर दी गई। उपखंड अधिकारी द्वितीय हिमांशु सचान ने बताया कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए कहा है, इस पर मंदिर परिसर की बिजली चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें