फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ शुरू

विज्ञापन
गोल मार्केट में छठ पूजा को लेकर सामान खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सुबह गंगा में स्नान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल से बना सात्विक भोजन ग्रहण किया। इसके साथ ही घरों में छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे।
विज्ञापन

शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में हर वर्ष छठ पूजा उत्साह के साथ मनाई जाती है। कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पांडेय, भोला पांडेय और हनी पांडेय के परिवारों की महिलाएं व्रत रखकर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करती हैं।
वहीं, देवलोक कॉलोनी निवासी प्रीति पांडेय, मिथिलेश मिश्रा और प्रेम प्रकाश मिश्रा सहित अन्य परिवारों के सदस्य गंगा घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।
शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ ही घरों में छठ के पारंपरिक गीत सुनाई देने लगे। केलवा के पात पर उगेले सुरुज देव, पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार और कईले बरतिया तोहार हम छठी मइया जैसे लोकगीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह और शाम सात्विक भोजन ग्रहण किया। शाम को घाटों पर बनी वेदियों पर दीप जलाकर पूजन किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने बिस्तर का त्याग कर चटाई पर सोने का संकल्प लिया।
वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिर्विद सुबोध पांडेय ने बताया कि शनिवार को खरना की रस्म होगी। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह पूजा पाठ करेंगी। शाम को गुड़, चावल और गाय के दूध से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। सूर्यदेव और छठी मइया को ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रविवार को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि छठ व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें