फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑनलाइन बीमा के नाम पर ठगी, एक क्लिक में खाते से उड़ गए 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला राजीव नगर में ऑनलाइन बीमा कराने के नाम पर युवक के खाते से साइबर ठगों ने हजारों रुपये उड़ा दिए। फर्जी वेबसाइट के झांसे में आकर एक युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला राजीव नगर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि वह अपनी कार का बीमा कराने के लिए इंटरनेट पर विकल्प तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें सस्ते दर पर बीमा कराने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह एक वेबसाइट पर पहुंच गए, जहां उनसे व्यक्तिगत जानकारी और भुगतान संबंधी विवरण मांगा गया। पीड़ित ने जैसे ही प्रक्रिया पूरी की, उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए, लेकिन बदले में कोई बीमा पॉलिसी या दस्तावेज नहीं मिला। कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। पीड़ित ने तत्काल ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय केवल विश्वसनीय और आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करना चाहिए। संबंधित मामले में तहरीर मिलने पर साइबर एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें