फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दूध का व्यापार करने का झांसा देकर 13.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी सुहैल से दूध का व्यापार करने का झांसा देकर कुछ लोगों ने 13.50 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं तकादा करने पर आरोपियों ने व्यक्ति को जमकर पीटा। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुहैल ने बताया कि उनका मेरठ रोड स्थित एक्सीज बैंक में खाता है। बैंक में लेनदेन के दौरान उनकी मुलाकात सिमरन त्यागी से हुई थी। आरोपी सिमरन त्यागी ने अच्छे लेनदेन प्रशंसा करते हुए उसके एक मित्र केतन कसाना निवासी गांव सबली से मुलाकात करने की बात कही थी। उन्होंने केतन से मुलाकात कर ली। इसके बाद आरोपी केतन कसाना ने मदर डेरी में दूध के काम में अच्छी कमाई का उन्हें झांसा दिया था। आरोपी केतन कसाना ने उन्हें सुनील प्रधान निवासी गुलावठी से भी मिलवाया था। आरोपी केतन ने आरोपी सुनील प्रधान को मदर डेयरी के मैनेजर का रिश्तेदार भी बताया था।
विज्ञापन

आरोपी केतन ने 33 लाख रुपये में दूध के ट्रक खरीदकर अच्छी कमाई का भी उन्हें झांसा दिया था। इसके बाद उन्होंने आरोपी केतन व सचिन भाटी को गाजियाबाद के एक होटल में 3.50 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने एजेंट कुलदीप निवासी गांव छतनौरा को भी उनसे तीन लाख रुपये नकद दिलवाए थे। आरोपी सिमरन त्यागी ने भी बुकिंग के नाम पर उनसे 86 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी केतन कसाना को 1.5 लाख नगद व सात लाख रुपये ऑनलाइन किए थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनसे एक ब्लैंक चेक भी लिया था। दस नवंबर को दूध का व्यापार न होने पर उन्होंने आरोपियों से रुपये का तकादा किया था। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज कर उन्हें जमकर पीटा था। इतना ही नहीं जान से मारने की नियत से उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला भी किया था।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें