फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 60 गांवों से जुड़ी दो सीएचसी नहीं हुईं चालू

Tue, 12 Dec 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर और बहादुरगढ़ में 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए करोड़ों की लागत से बनी 30-30 बेड की सीएचसी चालू नहीं हो सकी हैं। शासन से इन अस्पतालों में चिकित्सक व स्टाफ की भर्ती को लेकर पदों का सृजन पहले ही हो चुका है। इसके बाद भी ग्रामीणों को मीलों दूर अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

शासन ने 30 हजार की आबादी पर एक सीएचसी का मानक तय किया है। इसी क्रम में हापुड़ के गोहरा आलमगीरपुर और गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ में 30-30 बेड की सीएचसी तैयार कराई गई थी। कोरोना काल में ही दोनों सीएचसी के भवन बनकर तैयार हो गए थे। लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति न होने के कारण दोनों ही अस्पताल सफेद हाथी बने खड़े हैं। बता दें कि सीएचसी में आवश्यक जांच के साथ आधुनिक मशीनें भी लगाई जा रही हैं। यदि समय से ये दोनों अस्पताल चालू होते तो आसपास के 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती।
-इन गांवों के लोगों को मिलना था लाभ-

गोहरा, मुदाफरा, अनवरपुर कोटा, जिसोरी, सरावनी, माड़ली, मुक्तेश्वरा, श्यामपुर जट्ट, औरंगाबाद, माधापुर, महमदपुर, मुरादपुर, आगाहपुर, मतनौरा, छतनौरा, कनिया कल्याणपुर, असरा, लौटी, अटौला के अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र के 30 से अधिक गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


-

दोनों सीएचसी में इन पदों का हुआ है सृजन -

पदनाम पदों की संख्या

फिजिशियन 02

चिकित्साधिकारी शल्यक 02

स्त्री रोग विशेषज्ञ 02

एनेस्थेटिस्ट 02

रेडियोलॉजिस्ट 02

दंत रोग विशेषज्ञ 02

स्टाफ नर्स 06

एक्सरे टेक्नीशियन 02

डेंटल हाईजिनिस्ट 02

फार्मासिस्ट 04

लैब टेक्नीशियन 02

वरिष्ठ सहायक 02

डार्करूम सहायक 02

-

कोट -

दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। शासन से स्टाफ के पदों का सृजन हो चुका है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें