फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...

विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा नदी में छठ पर्व मनातीं महिला भक्त। संवाद - फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
विज्ञापन
हापुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को चंद्रलोक कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के तहत व्रती महिलाओं ने शिव मंदिर परिसर में बने कुंड में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर सुबह से ही चंद्रलोक कॉलोनी में तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही महिलाएं सिर पर फलों से भरे डाले और हाथों में पूजन सामग्री व कलश लेकर छठ घाट पहुंचीं। शिव मंदिर परिसर में बने कुंड में घुटनों तक पानी में खड़ी होकर व्रती महिलाओं ने सूर्यास्त का इंतजार किया। पूजा स्थल पर फल, नारियल, दीपक, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाई गई। महिलाओं ने छठी मैया की कथा सुनी और उन्हें विभिन्न फल व पकवान अर्पित किए। इसके बाद फूल-माला चढ़ाकर विधिवत आराधना की।
शाम को सूर्यास्त के समय व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान परिवार की अन्य महिलाओं ने मंगल गीत गाए। ''केलवा के पात पर उगेलन सूरुज मल झांपे झेंपे...'' जैसे पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से पूरा माहौल छठमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घरों में छठी मैया की कृपा प्राप्त करने के लिए कोसी भरने की रस्म निभाई गई। महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पूजा की तैयारियां पूरी कीं। छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें