फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रजघाट में बनेंगे चेंजिंग और फीडिंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नई मूलभूत सुविधा देने की तैयारी है। महिलाओं के लिए चार चेंजिंग रूम और एक शिशु आहार कक्ष बनाया जाएगा। इससे महिलाओं और बच्चों को जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, इसमें महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में होते हैं। घाट पर श्रद्धालुओं को कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ता है। विशेषकर, महिलाओं को कपड़े बदलने और छोटे बच्चों के लिए शिशु आहार कक्ष की कमी है। श्रद्धालुओं की इस परेशानी को देखते हुए गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका ने स्टेनलेस स्टील के चार चेंजिंग रूम और एक शिशु आहार कक्ष के निर्माण के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। इस कार्य पर करीब 9.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे खासकर महिलाओं को कपड़े बदलने और शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
धार्मिक आयोजनों, गंगा स्नान और पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। ऐसे में महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान की जरूरत होती है। चेंजिंग रूम बनने से उन्हें सार्वजनिक स्थान पर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि गंगा किनारे पर चेंजिंग और फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें