फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चकबंदी के पुराने मामले प्राथमिकता पर होंगे निस्तारित

Mon, 27 Jan 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। चकबंदी विभाग की बैठक सोमवार काे कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रेरणा शर्मा व एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभाग के कार्यों को लेकर समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में चकबंदी विभाग में कार्यरत बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 24 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन है, जिसमें से जनपद में 16 ग्राम तहसील गढ़मुक्तेश्वर के नव प्रसारित व इसके अतिरिक्त एक ग्राम पूर्व से चकबंदी प्रक्रियाओं में प्रचलित है। तहसील हापुड़ के छह ग्राम व तहसील धौलाना का एक ग्राम चकबंदी प्रक्रिया में है। डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की चकबंदी निदेशालय स्तर से जारी कार्य योजना के अनुसार होनी है। चकबंदी न्यायालयों में तीन वर्षों से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि जिन लोगों की जमीन चकबंदी में जा चुकी है, उनको जल्द से जल्द दूसरे स्थान पर जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दी गई जमीन का अपनी उपस्थिति में निशान व डोल अवश्य बनवाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी को लेकर जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनकी रिपोर्ट अगली बैठक में रखें। बैठक में दो किसानों द्वारा अपनी चकबंदी की समस्या से डीएम को अवगत कराया गया, जिस पर डीएम ने समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें