फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेले में तीन महिलाओं के गले से चेन और लॉकेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला (हापुड़)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में लगने वाले माता के मेले में झपटमार तीन महिलाओं के गले से चेन झपटकर ले गए। एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड हरिद्वार के रुड़की निवासी पूनम कौशिक ने तहरीर में बताया कि वह अपने मायके गांव मुदाफरा आई हुई थी। वर्षों से पड़ोस के गांव गोहरा आलमगीरपुर में माता का मेला लगता हुआ आ रहा है।
आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीण मेले में आते हैं। इसके कारण यहां अधिक भीड़ भी रहती है। रविवार की सुबह वह गांव गोहरा आलमगीरपुर में लगने वाले माता के मेले में प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। जहां झपटमारों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं मेरठ निवासी साक्षी गौड़ की भी झपटमारों ने एक सोने की चेन व एक लॉकेट झपट लिया। इसके अलावा झपटमारों ने एक अन्य महिला को अपना निशाना बनाया और उनके गले से भी चेन चोरी कर ली।
महिला ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि झपटमारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें