फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चौकी से 50 मीटर दूर कपड़े के शोरूम से हजारों की नकदी व कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक कपड़े के शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते दरवाजा काटकर शोरूम में दाखिल हुए और यहां से हजारों रुपये की नकदी व कपड़े चोरी कर भाग गए। शोरूम में हुई चोरी की चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। शोरूम मालिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला न्यू आलोक कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि अतरपुरा चौकी के पास मोंटेल अमेरिकिन लग्जरी के नाम से कपड़ों का शोरूम है। बीती रात करीब नौ बजे वह शोरूम को बंद कर अपने घर चले गए थे।
सुबह साढ़े दस बजे वह शोरूम पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि शोरूम के सामान बिखरा पड़ा है और दूसरी मंजिल से भूतल पर आने वाला दरवाजा उखड़ा है। उन्होंने शोरूम की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो चोरों ने यहां का दरवाजा काट रखा था।
विज्ञापन

चोर छत के रास्ते दूसरी मंजिल का दरवाजा काटकर शोरूम की दूसरी मंजिल में दाखिल हुए थे। इसके बाद चोरों ने भूतल पर जाने वाले दरवाजा को उखाड़ा था। चोर शोरूम से 32 हजार रुपये की नकदी व भारी मात्रा में कपड़े चोरी कर ले गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शोरूम मालिक की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें