एसएसवी कॉलेज में दाखिला लेने पहुंची छात्राएं। संवाद
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में दूसरी वरियता सूची के प्रवेश की अंतिम तिथि आज है। सोमवार को स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए कॉलेजों में सुबह से भीड़ रही।
विश्वविद्यालय ने 21 अगस्त तक दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें चयनित छात्रों को 25 अगस्त तक प्रवेश लेना है। एडेड कॉलेजों में अब तक करीब 60 फीसदी सीटें भर चुकी हैं, जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश की रफ्तार धीमी है। सोमवार को कई छात्रों को ऑफर लेटर डाउनलोड करने में दिक्कत भी हुई। अतिरिक्त काउंटर लगाकर प्रवेश कराए गए।
एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि मंगलवार के बाद दूसरी मेरिट के छात्र ओपन मेरिट से ही प्रवेश ले सकेंगे।