फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्क्रैप फैक्टरी से पांच लाख रुपये का कॉपर, पीतल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड स्थित एक स्क्रैप फैक्टरी से चोर करीब पांच लाख रुपये का कॉपर, पीतल आदि सामान चोरी कर फरार हो गए। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल ने शिकायत में बताया कि चितौली रोड आईएमआईटी कॉलेज के पास उनकी स्कवार्य इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप फैक्टरी स्थित है। 19 अगस्त की रात चोर उनकी फैक्टरी से एक कॉपर व पीतल के एक-एक कट्टे, दो गलेंडर मशीन आदि सामान चोरी कर फरार हो गए।
इस दौरान उनकी फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरे बंद थे। उन्होंने फैक्टरी में हुई चोरी के संबंध में पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुइ। इसके बाद 20 अगस्त की रात दोबारा चोरों ने उनकी फैक्टरी को अपना निशाना बना लिया। चोर यहां से दोबारा कॉपर, पीतल आदि सामान की चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान फैक्टरी में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का कार्य चल रहा था। उन्होंने इसकी भी सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी में मामले की जांच की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि फैक्टरी मालिक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें