फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के निकले फॉर्म, 10 मई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एनईपी के अंतर्गत संचालित कोर्सों के द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा (जून 2026) के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए हैं। छात्र समर्थ पोर्टल पर फॉर्म भर सकेंगे। इसका पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने घोषित कर दिया है। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की तिथि जारी की गई है।
विज्ञापन


सीसीएसयू से जारी अधिसूचना में एनईपी के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी सीएनडी और एलएलएम पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी हुआ है। इसमें समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि 30 अप्रैल, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एलएमएम को छोड़कर 10 मई, एलएलएम छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ मई है।

विलंब शुल्क 250 रुपये के साथ एलएलएम परीक्षा फॉर्म भरने व सत्यापित करने की तिथि 10 मई, विलंब शुल्क 250 के साथ ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई, विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एलएलएम को छोड़कर 13 मई, महाविद्यालयों द्वारा समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म सत्यापन कंफर्म कराए जाने की अंतिम तिथि एलएलम को छोड़कर 14 मई, महाविद्यालयों/संस्थानों द्वारा नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फॉर्म एनआर के क्रमानुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराए जाने की अंतिम तिथि 15 मई घोषित की गई है।
विज्ञापन




एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र का कहना है एनईपी के अंतर्गत संचालित निर्धारित कोर्सों के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। छात्र समय से फॉर्म भरें ताकि परीक्षाओं में शामिल होने को लेकर परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें