फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : परास्नातक के द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के फाॅर्म आज से भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों की द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के फाॅर्म समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। विषय चयन से लेकर विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र समर्थ पोर्टल पर तीन से पांच जून तक विषय चयन कर सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ जून रखी गई है।

इसके अलावा विलंब शुल्क 250 रुपये के साथ परीक्षा फार्म 9 जून तक भरे जा सकेंगे, 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने तथा सत्यापित करने की अंतिम तिथि दस जून रखी गई है। ऐसे पाठ्यक्रम जिनके परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल पर भरे जा चुके हैं लेकिन परीक्षाएं नहीं हुई हैं, ऐसे छात्रों के लिए भी परीक्षा फार्म इन तिथियों में उपलब्ध रहेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा फार्म भरने का यह अंतिम अवसर है।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि फाॅर्म समर्थ पोर्टल पर ही भरे जाएंगे। इस पोर्टल पर विश्वविद्यालय द्वारा जारी नामांकन संख्या के माध्यम से की जानी है। छात्र अपने नामांकन संख्या का प्रयोग कर परीक्षा फाॅर्म के लिए समर्थ पोर्टल लिंब पर लॉगिन कर सकते हैं।

कोट
विश्वविद्यालय ने छात्रों को फाॅर्म भरने का अंतिम अवसर दिया है। इस अवधि के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा, ऐसे में समय से फार्म भरें। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें