फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू:वार्षिक और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा देने पहुंचे 2910 अभ्यर्थी

विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 2910 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, आंतरिक उडऩ दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में एनईपी कोर्स की परीक्षा में दो छात्र पंजीकृत थे, इनमें सभी उपस्थित रहे। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 376 छात्रों में 355 उपस्थित रहे, 21 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में मुख्य परीक्षा में 501 छात्रों में 481 उपस्थित रहे, 20 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी मुख्य परीक्षा में 992 छात्रों में 911 उपस्थित हुए, 81 ने परीक्षा छोड़ दी।

दूसरी पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 222 अभ्यर्थियों में 206 उपस्थित रहे, 16 ने परीक्षा छोड़ दी। वार्षिक परीक्षा में 248 छात्रों में 245 उपस्थित रहे, तीन ने पेपर छोड़ दिया। इसी परीक्षा में 736 छात्रों में 710 उपस्थित रहे, 26 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


केंद्रों पर आंतरिक उडऩ दस्तों ने निरीक्षण कर, तलाशी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी परीक्षा पर नजर रखी गई।

एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि दोनों ही पालियों की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। आगे भी परीक्षाएं इसी तरह करायी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें