फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीबीएसई 12वींः बेटियों ने अव्वल रहकर बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड १२वी का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। संव
विज्ञापन
हापुड़। सीबीएसई के इंटरमीडिएट में मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा श्रेया कंसल ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। डीपीएस की छात्रा वैष्णवी गर्ग ने 98.8 फीसदी अंक और जाह्नवी ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की संख्या 22 है। इस बार 12वीं में 4194 छात्र पंजीकृत थे। 12 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। बुधवार को सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। परिणाम शानदार रहा।
श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा श्रेया कंसल ने वाणिज्य वर्ग में 99 फीसदी अंक पाकर नाम रोशन किया है। सभी विषयों में उन्हें 100 में से 99 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। वैष्णवी को 500 में से 494 अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की छात्रा जाह्नवी ने विज्ञान वर्ग से 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 500 में से 490 अंक मिले हैं।
कुल मिलाकर इस बार की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर बेटियों ने ही परचम लहराया है। इसके अलावा डीपीएस स्कूल की छात्रा शहबा खान ने विज्ञान वर्ग में 97.8, कॉमर्श वर्ग में अंशिका कंसल ने 97.8, विज्ञान वर्ग में अंशिका गोयल ने 97.6, कॉमर्श वर्ग में वर्णिका जैन ने 97.4, श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा परी कंसल, तान्या मित्तल ने 97.2, डीपीएस की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें