फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नीट फर्जीवाड़े को लोकर सीबीआई जांच की मांग

Wed, 12 Jun 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सपा छात्रसभा के आह्वान पर छात्र नेताओं ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट का पेपर लीक करने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। परीक्षा को निरस्त कर, सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि नीट के आयोजन व परिणाम से एनटीए की अक्षमता तथा भ्रष्टाचार सामने आया है। लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन नीट का परिणाम घोषित कर एनटीए क्या छिपाना चाहती थी। मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाले इस परीक्षा की पारदर्शिता पर छात्रों को संदेह है।

युवजन सभा के प्रदेश सचिव पीयूष मंडोढिया ने कहा कि परीक्षा के दिन ही देश के अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था में गड़बड़ी सामने आई थी, इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि एजेंसी ने परीक्षा के आयोजन के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए थे। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव प्रयांक त्यागी व जिला महासचिव रमन जाटव ने कहा कि परीक्षा परिणाम में एक ही सेंटर से कई टॉपर आए है जो संदेह उत्पन्न करता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर पहले भी यूजीसी नेट आदि परीक्षाओं के आयोजन में सवाल खड़े हुए थे।

छात्र नेताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर, नीट की परीक्षा को रद्द कर सीबीआई जांच की मांग उठाई। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर उमेश कुमार, विशाल शर्मा, मोहम्मद नाहिद, मोहित कुमार, गौरव कुमार, विक्रम चौहान, रोहित पार्चा, विक्की, माधव शर्मा, संजय जाटव, मानव राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें