फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: थ्री व्हीलर सवार महिला से लाखों की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पौपाई के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने थ्री व्हीलर में सवार महिला से दो लाख 11 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चंद घटों में ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करते हुए चचेरे देवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैय्या निवासी नीतू सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उल्लेख किया था कि उसने शनिवार को बैंक से दो लाख 11 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह अपने देवर प्रेम के साथ मायके जनपद अमरोहा जाने के लिए घर से बाइक पर चली थी। उसने बताया कि उसके देवर ने उसे जनपद मेरठ के किठौर से थ्री व्हीलर में गढ़ के लिए बैठा दिया। जैसे ही थ्री व्हीलर कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके पास से नकदी का बैग छीना और भाग निकले। पुलिस ने सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पड़ोसी दीपेश ऊर्फ दीपक, मनीष कुमार ऊर्फ मुंशी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए रुपये में से एक लाख 11 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला के चचेरे देवर प्रेम कुमार के कहने पर ही लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद उसने उनसे एक लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद महिला के देवर को भी गिरफ्तार करते हुए एक लाख समेत तीनों से लूटी गई रकम समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

- बुलेट खरीदने के चक्कर में बन गए लुटेरे

सीओ ने बताया कि महिला के पति संजय के पास एक बुलेट बाइक है। उसे खरीदने के लिए उसका चचेरा देवर प्रयास कर रहा था। उस बाइक को लेने के लिए प्रेम ने ही लूट की साजिश रच ली। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


- बाइक पर लगे स्टीकर से खुला मामला

महिला से लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने बाइक से नंबर हटा दिए थे। बाइक के पीछे नंबर प्लेट के नंबर के स्थान पर एक स्टीकर लगा हुआ था। उस स्टीकर को महिला ने पहचान लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक को देखकर घटना को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें