फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश खत्म होने पर लोगों का बैंक में हंगामा

Fri, 18 Nov 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लोगों का बैंक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुचेसर चौपला रसूलपुर रोड स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश खत्म होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक के बाद कुचेसर चौपला स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में करेंसी एक्सचेंज कराने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों को आरोप सुबह होते ही कैश खत्म होने का नोटिस बैंक के बाहर चस्पा कर दिया जाता है।

कर्मचारी कमीशन लेकर करेंसी एक्सचेंज सुविधा का लाभ दे रहे हैं। जबकि लोगों को टरकाया जा रहा है। बैंक मैनेजर भी कई दिनों से गायब हैं और इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे परेशान ग्राहकों ने शुक्रवार को ग्राहकों ने बैंक में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक के प्रबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालों में अजय शर्मा, सतपाल, जगशरण, जगवीर, कविता, बेगराज, मुकेश, पप्पू, अंकुर, ब्रह्म सिंह, रतन सिंह , सरदार सिंह, रणवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें