भाई के बेटे ने की बेटी के साथ छेड़छाड़
जानारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार को ढाई साल के बेटी घर में खेल रही थी। वहीं उसके भाई का बेटा भी आया हुआ था। जो बच्ची के साथ खेलने लगा। खेलते हुए आरोपी उसको साथ लेकर एकांत में पहुंच गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
बच्ची ने रोते हुए मां को बताई घटना
पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची उसकी हरकतों को देख रोने लगी और घर आकर मां के गले लगकर रोते हुए घटना की जानकारी देने लगी। पीड़िता की मां ने आरोपी किशोर से जानकारी करनी चाही, लेकिन वह वहां से चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने ब्रजघाट पुलिस चौकी में तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरु
ब्रजघाट चौकी प्रभारी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी 12 वर्षीय किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।