सीतापुर निवासी एक युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक से हुई थी। फरवरी 2022 में साजिद ने एक होटल में ले जाकर शादी कर ली। जिसके बाद शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने युवक से कई बार कहा कि वह वैठ गांव में घर पर जाकर रहे, लेकिन वह नहीं माना और अमरोहा क्षेत्र में किराए के घर में रहने लगा।
पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ब्रजघाट एक होटल में पहुंचा और वहीं पर छोड़कर जाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि साजिद ने उसकी बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने इस संबंध में सिंभावली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी की तलाश कराई जा रही है।