फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूपी पुलिस के सिपाही समेत आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी कुंवरपाल ने दस लाख रुपये के लगातार दबाव से परेशान होकर जहरीला पदार्थ आत्महत्या की थी। गांव निवासी एक यूपी पुलिस के सिपाही समेत आठ नामजद लोगों पर यह आरोप लगाते हुए मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी अंशुल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता कुंवरपाल गांव में लोगों को दवाई देने का काम करते थे। सात जुलाई 2026 को गांव के ही जयवीर की तबीयत खराब अचानक खराब होने पर उनके परिजन उन्हें दवाई दिलाने उनके पिता के पास आए थे। उनके पिता ने उन्हें दवाई दे दी और कुछ समय बाद जयवीर की मौत हो गई।
आरोप है कि इसके बाद जयवीर के परिजन यूपी पुलिस में सिपाही रुपचंद, भूपेंद्र, वीर सिंह, आकाश, विकास निवासी गांव मुबारिकपुर सलामतपुर और शशि, प्रमोद व विनोद निवासी गांव नरहेड़ा जिला मेरठ गलत दवा देकर जयवीर की मौत होने का आरोप लगाकर उनके पिता से दस लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे। रुपये न देने पर आरोपी उनके पिता को जेल भिजवाने की धमकी भी देने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके पिता के खिलाफ ऑनलाइन व सीएमओ से भी शिकायत की। पुत्र का आरोप है कि आरोपियों की धमकी व प्रताड़ना से उनके पिता पिछले कई दिनों से परेशान थे। इसी कारण परेशान होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर आठ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें