फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिक्षक को कार सवार लोगों ने पीटा

Wed, 14 May 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर कार हटाने के लिए कहने पर दो युवकों ने शिक्षक की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी अंकित गोयल ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह जनपद संभल में परिषदीय स्कूल में पढ़ाते हैं। 13 मई को वह अपनी कार से स्कूल के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो वहां पहले से खड़ी कार में सवार युवक टोल कर्मचारियों से नोंकझोक कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों से उनकी कार को साइड में करने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर घायल कर दिया। हंगामा होने पर राहगीरों व टोल कर्मियों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें