फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूल से लौट रहे तीन भाई-बहनों को कार ने मारी टक्कर

Fri, 15 Mar 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मेरठ रोड पर दीवान इंटर कॉलेज के पास अनियंत्रित कार ने स्कूल से घर जा रहे तीन भाई बहनों को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए, एक मासूम को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लज्जापुरी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह कबाड़े का कार्य करता है। उसके बच्चे आदित्य (11) कक्षा चार व पुत्र दीप (12) व पुत्री दीपिका (13) फ्रीगंज रोड स्थित गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा पांच में पढ़ते हैं। शुक्रवार को तीनों स्कूल की छुट्टी होने के बाद मेरठ रोड से होते हुए लज्जापुरी स्थित घर लौट रहे थे। जैसे तीनों दीवान इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे तो मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार ने तीनों बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। आदित्य टक्कर से हवा में उछल गया। कार भी डिवाइडर से टकराकर रुक गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक को दबोच लिया। पुलिस ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें