फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रेक लगने से पीछे से पिकअप में घुसी कार, महिला घायल

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर रात के समय सड़क दुर्घटना होने के बाद कार की छत पर चढ़ा वाहन। स्रोत: सोशल मिडिया
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड सबली गेट के पास शनिवार की रात अचानक ब्रेक लगने से एक कार आगे जा रहे पिकअप में घुस गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार व पिकअप को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला मुरादाबाद के सोनकपुर निवासी जुल्फिकार शनिवार रात कार से अपनी पत्नी मोमिना व परिवार के बच्चों के साथ दिल्ली से मुरादाबाद घर लौट रहे थे। दिल्ली रोड स्थित सबली गेट के पास पहुंचने पर आगे जा रहे पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद उनकी कार आगे जा रही पिकअप में पीछे से टकरा गई।
हादसे में उनकी पत्नी मोमिना घायल हो गईं। हाईवे पर एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पिकअप को चालक जावेद हुसैन निवासी विला प्रधान जिला मुरादाबाद चला रहा था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार व पिकअप को हाईवे से हटवाकर किसी तरह यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें